Breaking NewsUncategorized

दरभंगा एम्स अभी बना नहीं…और कैंसर का इलाज हो रहा:JDU प्रवक्ता डॉ सुनील ने BJP पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड में जुबानी वॉर जारी है। जनता दल यूनाइटेड ने बीजेपी सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में नाकामियों को गिनाया है। यही नहीं बीजेपी को झूठ फरेब वाली पार्टी करार दिया है। जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता डॉ सुनील सिंह और राहुल शर्मा ने केंद्र सरकार को झूठा बताया है।

पूर्व विधायक और प्रवक्ता राहुल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार कैंसर बीमारी को लेकर संवेदनहीन है। इस बीमारी को लेकर केंद्र का कोई प्रोग्राम नहीं चलता। आयुष्मान भारत में पांच लाख तक की इलाज़ की सुविधा है, लेकिन हो क्या रहा है। उन्होंने दिल्ली एम्स पर भी सवाल दागे हैं। राहुल शर्मा ने कहा कि पिछले चार महीने से एम्स दिल्ली में कैंसर जांच की व्यवस्था नहीं है। बल्ड कैंसर की जांच नहीं हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा में खर्च देखिए, जांच के लिए केमिकल नहीं है। बीजेपी करना क्या चाहती है। क्या निजी हाथों में ले जाना चाहते हैं। यह मैं नहीं कह रहा हूं सदन में यही जानकारी दी गई है।

प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का बुरा हाल

दरभंगा एम्स के बारे में उन्होंने अजीब जानकारी दी। राहुल शर्मा ने आरोप लगाया कि दरभंगा एम्स नहीं दिया गया। केंद्र ने कहा कि एम्स नहीं बनेगा। बीजेपी सांसद रमा देवी ने सदन में जब सवाल पूछे तो उसमें जानकारी दी गई की दरभंगा में कैंसर की बीमारी की इलाज हो रही है। बीजेपी संविधानिक संस्थाओं को गुमराह कर रही है। सदन में जानकारी दी गई की दरभंगा में इलाज हो रहा है। एक तरफ स्वास्थ्य मंत्रालय दरभंगा एम्स को बनाने से रद्द कर दिया गया। बीजेपी झूठ की खाद पानी पर रोटी सेकती है।

बीजेपी सरकार को दिन में भी नहीं दिखता

इधर, JDU प्रवक्ता डॉ सुनील ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की फर्जीवाड़ा है। अमित शाह कभी कहते हैं कि पूर्णिया में एयरपोर्ट बन गया, तो कभी दरभंगा एम्स में इलाज की बात बताई जाती है। जबकि दरभंगा एम्स के लिए बिहार ने जमीन मुहैया करा दी है। हॉस्पिटल बना नहीं और कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। देश-विदेशों में लो लैंड को भरकर हवाई अड्डा बनाए जा रहें हैं, लेकिन बिहार के दरभंगा में एम्स नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा देने की जरूरत है। बीजेपी की केंद्र सरकार को दिन में भी नहीं दिखता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.