बगहा के वाल्मीकीनगर थाना क्षेत्र से लव, सेक्स और धोखा की कहानी सामने आई है। इसे लेकर एक लड़की (27) ने महिला थाना में आवेदन देकर लड़के और उसके परिजनों के विरुद्ध FIR दर्ज कराया है।
दिए गए आवेदन में लड़की ने लिखा है कि भेडिहारी थारू टोला का रहने वाले राकेश कुमार (33) पिता प्रनाथ महतो के घर आती-जाती थी। उसके परिवार लोग भी मुझे काफी मान सम्मान देते थे। 5 वर्ष पूर्व जब मैं उनके घर पर गई, तो उस वक्त घर पर कोई नहीं था। राकेश कुमार ने अकेला देखकर मुझे पकड़ लिया। पकड़कर मुझे कमरे में ले गया, और शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर लिया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो राकेश ने कहा कि तुम विश्वास करो, मैं तुम्हारे साथ शादी करूंगा।

घटना की जानकारी देती पीड़िता लड़की।
राकेश 9वीं में और लड़की 5वीं में पढ़ती थी, तब हुआ था प्यार
लड़की ने बताया कि जब वह 5वीं कक्षा में पढ़ती थी, तो राकेश 9वीं में पढ़ता था। उसी समय से वह एक-दूसरे को चाहने लगे। 18 वर्ष पहले दोनों के बीच में प्यार हुआ था। तब वह 9 साल की थी। सन 2012 में राकेश ने शादी रचा ली। जब लड़की ने यह कहते हुए राकेश को मना कर दिया कि तुम्हारी शादी हो गई है अब मैं तुम्हारे साथ समय नहीं व्यतीत कर सकती। राकेश ने लड़की को समझाते हुए कहा कि इस शादी से मैं खुश नहीं हूं। मैं तुम्हारे साथ दोबारा शादी रचा लूंगा।
राकेश के पिता ने शादी का दिया आश्वासन
लड़की ने दिए गए आवेदन में लिखा है कि इस बीच लड़का शादी का झांसा देकर गलत काम करता रहा। इसकी जानकारी जब लड़की ने अपने पिता को दी, तो लड़की के पिता लड़के के पिता से शिकायत करने पहुंचे। दोनों के बीच में यह समझौता हुआ कि लड़के की शादी तुम्हारी लड़की से करा दूंगा।
राकेश करता है SSB में नौकरी
राकेश SSB में नौकरी करता है। इसकी पोस्टिंग बाहर हुई है, लड़की ने बताया कि जब भी राकेश आता था। तो मिलता था। इसी बीच राकेश कुमार 10 मई 2023 को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने होटल बुद्धा में ले गया। वहां राकेश लड़की के साथ रात बिताया। जिसके बाद लड़की राकेश के साथ आ गई और उसी के घर रहने लगी। 24 जुलाई को राकेश के घरवालों और उसकी ससुराल वालों ने जबरदस्ती मारपीट कर लड़की को घर से बाहर निकाल दिया।




Leave a Reply