Uncategorized

मुंगेर आने वाले पर्यटकों को आकर्षित कर रही 3D पेंटिंग

मुंगेर के धार्मिक स्थलों को 3D पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया गया।

मुंगेर में नगर निगम के प्रयास से निगम क्षेत्र के दिवारों पर 3D पेंटिंग के माध्यम से जिले के धार्मिक, धरोहर को दर्शाने के साथ-साथ जल जीवन हरियाली को चित्रांकन किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के साथ-साथ साफ-सफाई को भी दर्शाया जा रहा है।

ताकि मुंगेर आने वाले लोग जिले के प्रमुख स्थलों के बारे में जान सके। इसके अलावे निगम क्षेत्र को साफ-सफाई रखने के लिए चित्र के माध्यम से कलाकारों के द्वारा आकर्षक 3D पेंटिंग किया जा रहा है।

कलाकारों के द्वारा किया जा रहा 3D पेंटिंग

पेंटिंग के माध्यम से जिले के गंगा नदी पर बना श्री कृष्ण सेतु, सीता चरण मंदिर, कष्टहरणी घाट मुंगेर का मुख्य किला द्वार, योगाश्रम, लाल दरवाजा स्थित मछली तालाब गोयंका शिवालय, चंडिका स्थान सहित अन्य चीजों को दर्शाया गया हे। जो कि आमलोगों के लिए यह आकर्षन का केंद्र बन रहा है।

कलाकारों के द्वारा अभी तत्काल नगर कार्यालय परिसर का दिवार, मॉडल स्कूल के दिवारों पर चित्रांकण किया जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के अन्य दीवारों पर भी 3D पेंटिंग किया जा रहा है। जो कि मुंगेर शहर आने वाले लोगों को आकर्षित कर रहा है।

आम लोगों ने कर रहे सराहना

नगर निगम क्षेत्र में जिले के प्रमुख धरोहर और धार्मीक स्थल के साथ सरकारी योजनाओं के बारे में पेंटिंग के माध्यम से दिखाए जाने के बाद आम लोगों के द्वारा निगम के इस पहल को सराहना करते हुए कहा कि निगम के द्वारा यह एक अच्छा कार्य किया जा रहा है।

मुंगेर भ्रमण के लिए आने वाले देश-विदेश सहित कई राज्यों से आने वाले पर्यटक जो मुंगेर घुमने के ख्याल से आते हैं। ऐसे में इस खूबसूरत पेंटिंग के माध्यम से पर्यटक भी हमारे मुगेर जिले के बारे में जान सकेंगे। इसके लिए जो भी चित्रांकण किया जा रहा है। उसके नीचे नाम अंकित किया जाएगा ताकि लोग आसानी से उस स्थल के बारे में जान सकेंगे।

विभिन्न स्थलो को दर्शाता पेंटिंग।

विभिन्न स्थलो को दर्शाता पेंटिंग।

चित्रों के माध्यम से योजनाओं को दर्शाया

निगम क्षेत्र में जो 3D पेंटिंग किया जा रहा है उसमें बिहार सरकार और केंद्र सरकार की सारी योजनाओं को दर्शाया जा रहा है। जेजे कॉलेज मुंबई के छात्र रह चूके मुख्य पेंटर जमालपुर रामपुर निवासी अमर शक्ति सिंह ने बताया कि चित्रों द्वारा जिन योजनाओं को दर्शाने का काम किया जा रहा है।

उनमें शामिल है नारी सशक्तिकरण, जल जीवन हरियाली, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत, साफ-सफाई, गिला एवं सुखा कचरा, पर्यावरण और प्रदुषण को दर्शाया गया है। इनमें जो भी चित्र को दर्शाया गया है उस चित्र के नीचे उसका नाम अंकित करना होगा। जिससे की देखने वाले लोग आसानी से उस धरोहर और धार्मिक स्थल के बारे में जान सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.