Breaking News

अब 22 घंटे खुले रहेंगे ब्रह्मकुंड:श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर लिया गया फैसला

राजकीय राजगीर मलमास मेला 18 जुलाई से प्रारंभ होकर 16 अगस्त तक चलेगी। ऐसे में मलमास मेला के अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री/ पर्यटकों का राजगीर आगमन हो रहा है। इसे लेकर विधि-व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण हेतु 14 जुलाई को कुंड को बंद करने एवं खोलने का समय निर्धारित किया गया था। रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक कुंड को बंद रखने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया था।

वर्तमान में ब्रह्मकुंड में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री एवं पर्यटकों का आगमन हो रहा है। जिसे देखते हुए कुंड को बंद रखने का समय रात्रि 11 बजे से सुबह 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में कुंड श्रद्धालुओं के लिए 22 घंटे खुले रहेंगे।

श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ब्रह्मकुंड परिसर में बड़ी संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी, पुलिस बल एवं आपदा मित्रों को भी लगाया गया है।

अब तक कितने श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचे राजगीर

23 जुलाई को कुण्ड में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या:- 1.1 लाख के (लगभग) है।

23 जुलाई तक कुण्ड में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या:- 4.75 लाख (लगभग) है।

23 जुलाई को मेला में पधारने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों की संख्या:- 4 लाख के (लगभग) है।

23 जुलाई तक मेला में पधारने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों की कुल संख्या:- 18 लाख (लगभग) है।

मेला में परिजनों से बिछड़ने वाले 670 बच्चों एवं अन्य लोगों को 23 जुलाई तक परिजनों से मिलाया गया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.