मुजफ्फरपुर में सदर और काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके में आरओ बेचने वाली तीन दुकानों व उसके गोदाम पर सोमवार को छापेमारी की। इस दौरान 100 से अधिक आरओ और उसके पार्ट्स जब्त किए गए हैं। साथ ही तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये दुकानदार लोकल आरओ पर ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर मार्केट में बेचने की तैयारी में थे।
पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस के साथ दुकान पर छापेमारी में पहुंचे कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी नकली आरओ की पहचान की है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने तीन लोगों के खिलाफ सदर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि, पकड़े गए लोग लोकल आरओ पर ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर उसे मार्केट में बेचने की तैयारी में थे।सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि एसएसपी के आदेशानुसार छापेमारी कि गई है। जिसमे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से लाखों के पार्ट्स भी जब्त किए गए हैं। उनकी पहचान काजी मोहम्मद पुर थाना क्षेत्र के रामराजी रोड निवासी रंजीत, बीबीगंज निवासी सुधीर कुमार और साहेबगंज थाना क्षेत्र के रजूस कुमार के रूप में हुई है।



Comment here