Breaking News

वंदे भारत एक्स का गया में भी है ठहराव:पटना से रांची के बीच इसी माह चलेगी यह ट्रेन

गयावासियों के लिए एक अच्छी खबर है। गया से‎ रांची का सफर बेहद आसान होगा। दरअसल, वंदे‎ भारत एक्सप्रेस का संचालन पटना से झारखंड की‎ राजधानी रांची के बीच शुरू होने जा रहा है। इस‎ ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी‎ झंडी दिखाकर करेंगे। ऐसी संभावना है कि रेल मंत्रालय 25 अप्रैल से‎ राजधानी पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन‎ चलाने की तैयारी है। इसके चलने से यात्रियों को‎ काफी सुविधा होगी।

अधिकारिक घोषणा के बाद‎ यात्री इस ट्रेन से यात्रा का लुत्फ उठाने के लिए‎ अपना रिजर्वेशन भी करा सकेंगे। इस ट्रेन का सात और स्टेशनों पर ठहराव होगा।‎ पटना के अलावा जहानाबाद और गया जंक्शन में‎ भी यह ट्रेन रुकेगी। इससे इन जिलों के लोगों को भी‎ हाईस्पीड ट्रेन का फायदा मिलेगा।‎

इस तरह होगी टाइमिंग‎
पटना से वंदे भारत‎ एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6.45 बजे खुलेगी। उक्त ट्रेन गया,‎ जहानाबाद, हजारीबाग, बरकाकाना, रांची जंक्शन होते‎ हुए 1.45 बजे हटिया पहुंचेगी। वहीं, वापसी में वंदे‎ भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 2.30 बजे हटिया से रवाना‎ होगी और रात में लगभग 9 बजे पटना पहुंचेगी। पटना-हटिया की दूरी घट जाएगी। वंदे भारत ट्रेन रांची‎ और पटना के बीच सप्ताह में 6 दिन चलेगी।‎ ‎ ‎

पटना से रांची अभी‎ चल रही हैं चार ट्रेनें
पटना जंक्शन से अभी रांची के‎ लिए चार ट्रेनें चलायी जा रही है।‎ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरु होने‎ से यात्रियों को अपने स्टेशन‎ पहुंचने में काफी कम समय‎ लगेगा। हालांकि अभी तक‎ फाइनल रिपोर्ट तैयार नहीं हुआ है।‎ हालांकि सिस्टम को अपडेट‎ किया जा रहा है। पटना-हटिया‎ रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन‎ में हाई क्लिपिंग का कार्य‎ इंजीनियरिंग विभाग द्वारा शुरू कर‎ दिया गया है। इंजीनियरिंग विभाग‎ की टीम पटना-हटिया रुट पर‎ आधुनिक यंत्र के माध्यम से रेल‎ पटरियों की जांच कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.