MUZAFFARPUR

कौन हैं वॉलीबॉल का नेशनल प्लेयर गोविंद कुमार?, जिसे बिहार में ब’दमाशों ने मारी गो’ली

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. नगर थाना क्षेत्र के होटल के पास स्थित मेन बाजार में अज्ञात बदमाशों ने राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार पर गोलीबारी कर दी. घटना के बाद सड़क पर भगदड़ मच गई. गोविंद कुमार बाइक से गांव से बाजार किसी काम से जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

20 वर्षीय खिलाड़ी को लगी दो गोलियां

घायल खिलाड़ी की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के पुरवारी टोल निवासी अंजय सिंह के पुत्र 20 वर्षीय गोविंद कुमार के रूप में हुई है. गोविंद कुमार अंडर-19 नेशनल वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी हैं और खेलो इंडिया गेम्स में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. फायरिंग में उन्हें दो गोलियां लगीं, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े. अपराधी फायरिंग करते हुए आसानी से भाग निकले. पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.

CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग साफ दिख रही है. स्थानीय ने बताया कि गोली लगने के बाद गोविंद कुमार सड़क पर गिर गये थे, जिसके बाद वो लोग उन्हें गंभीर हालत में पहले सदर अस्पताल ले गये और परिजनों को सूचना दी. उनकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार गोविंद की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. दो साल पहले भी गोविंद कुमार पर हमला हो चुका था, जिसकी जांच अभी जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV खंगाल रही टीम

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना सहित कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश या किसी अन्य वजह से हमला हुआ हो सकता है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है.

क्या कहती है पुलिस?

बेगूसराय के सदर डीएसपी आनंद पांडेय ने कहा कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घायल के परिजन से बात हो रही है, सारे मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही आपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.