MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के संत जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल में चल रहे स्वर्ण जयंती वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के गौशाला रोड स्थित संत जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल में आयोजित स्वर्ण जयंती वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2026 का आज 24 मार्च को भव्य समापन हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के निदेशक अमिताभ चन्द्रा को प्राचार्या आशा किरण सिन्हा ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं संयुक्त निदेशक आमोद कुमार दत्त को शाखा प्रभारी दीपक कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

 

जिसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बेहतरीन डांस की प्रस्तुति दी, इसके बाद पाँच दिवसीय इस खेल सप्ताह के शानदार समापन में ग्रीन हाउस ने 487 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।

   

जबकि रेड हाउस 425 अंकों के साथ उपविजेता और येल्लो हाउस 360 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

 

अंतिम दिन 400 मीटर रिले रेस और टग ऑफ वार जैसे रोमांचक मुकाबलों ने सभी को रोमांचित कर दिया, कार्यक्रम में विजेताओं को मेडल, प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई।  इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास और अनुशासन के लिए बेहद जरूरी है।

इस दौरान साहिल राज, श्रेया शर्मा, राजवी और फैयाज जैसे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया और पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.