मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के गौशाला रोड स्थित संत जेवियर जूनियर/सीनियर स्कूल शाखा में स्वर्ण जयंती वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न खेलों का सफल आयोजन हुआ।


जिसमें छात्रों ने उत्साह और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी, शॉटपुट और बास्केटबॉल सहित कई स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल सीनियर बालिका वर्ग में येलो हाउस और जूनियर बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस विजेता रहे, जबकि सीनियर बालक वर्ग में ग्रीन हाउस और जूनियर बालक वर्ग में ब्लू हाउस ने जीत हासिल की।


अंकों की दौड़ में रेड हाउस 212 अंकों के साथ प्रथम, येलो हाउस 201 अंकों के साथ द्वितीय, ग्रीन हाउस 180 अंकों के साथ तृतीय और ब्लू हाउस 150 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहा।


यह प्रतियोगिता 24 मार्च तक जारी रहेगी, जिसमें आगे भी कई खेलों का आयोजन किया जाएगा, वहीं विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास पर जोर दिया, साथ ही अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।




Leave a Reply