मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के रामना स्थित सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल के गौशाला ब्रांच में आयोजित स्वर्ण जयंती वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचक स्पर्धाओं का सफल आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।


आज की प्रमुख प्रतियोगिता
में फ्रॉग रेस, टनल रेस, ऑब्स्टेकल रेस, बीन्स बैग, संतुलन रेस, बैडमिंटन और कबड्डी शामिल रहीं, वहीं दिन के समापन पर हाउसों की स्थिति में रेड हाउस 176 अंकों के साथ प्रथम, येलो हाउस 158 अंकों के साथ द्वितीय, ग्रीन हाउस 133 अंकों के साथ तृतीय और ब्लू हाउस 121 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहा।


यह खेल-कूद प्रतियोगिता 23 मार्च तक जारी रहेगी, जिसमें आगे भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या आशा किरण सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल के विकास पर विशेष जोर दिया।







Leave a Reply