MUZAFFARPUR

सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल में जारी स्वर्ण जयंती वार्षिक खेल-कूद समारोह के तीसरे दिन किंडरगार्टेन शाखा के बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के गोशाला रोड स्थित सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल रामना में चल रहे स्वर्ण जयंती वार्षिक खेल-कूद समारोह के तीसरे दिन किंडरगार्टेन शाखा के बच्चों के लिए विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस दौरान बच्चों ने 50 मीटर रेस, कलेक्ट द ऑब्जेक्ट, स्पून एंड मार्बल रेस तथा जिग-जैग रेस (वर्ग I एवं II) में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं टीम इवेंट के अंतर्गत वर्ग V से VIII तक के छात्रों के बीच खो-खो प्रतियोगिता भी खेली गई।


खेल प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद विजेता बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।


दिन के अंत में विभिन्न हाउसों के अंक इस प्रकार रहे:
किंडरगार्टेन शाखा:
ब्लू हाउस – प्रथम (51 अंक)
येलो हाउस – द्वितीय (46 अंक)
रेड हाउस – तृतीय (42 अंक)
ग्रीन हाउस – चतुर्थ (24 अंक)
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय की प्राचार्या ने सभी प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.