BIHARMUZAFFARPURSTATE

बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गो’ली मा’रकर ह’त्या, ब’दमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जा’न

भोजपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनाही गांव में इंटर के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव निवासी राजीव पांडेय के पुत्र सुमित पांडेय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि उसके पिता गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।

परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली मारी गई है। मृतक के बाबा ने बताया कि सुमित कल ही गुजरात के सूरत से अपने पिता के पास से घर आया था और रात में उनके बगल में ही सोया हुआ था। लेकिन वह कब उठकर बाहर चला गया, इसका उन्हें आभास नहीं हुआ।

वहीं मृतक के बड़े भाई ने बताया कि सुमित इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था और दोनों भाई अपनी मां के साथ गांव में ही रहते थे। उन्होंने बताया कि सुमित कल शाम घर आया था। इसके बाद रात में वह कब घर से बाहर निकला, इसकी जानकारी परिवार को नहीं हो सकी। सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि सड़क किनारे उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

इधर, शाहपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला गोली मारकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.