MUZAFFARPUR

कोसी वासियों के लिए खुशखबरी, इस जगह 15 महीनों में तैयार होगा एयरपोर्ट; सम्राट चौधरी ने किया एलान

बिहार : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सुपौल जिले के बीरपुर में हवाई सेवा शुरू करने को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने बीरपुर हवाई अड्डे के विकास और उन्नयन के लिए 36.38 करोड़ रुपये की परियोजना का टेंडर जारी कर दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस परियोजना के तहत एयरपोर्ट का निर्माण और उन्नयन कार्य 15 महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिलेगी।

कई अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सतत प्रयासों से यह परियोजना साकार हो रही है। एयरपोर्ट में आधुनिक टर्मिनल भवन, एटीसी टावर, फायर स्टेशन सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि बीरपुर में हवाई सेवा शुरू होने से सुपौल सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और व्यापार तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सीएम ने प्रगति यात्रा के दौरान 20 जनवरी को की थी घोषणा
20 जनवरी 2025 को सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा वीरपुर हवाई अड्डा को उड़ान योजना के तहत विकसित करने की घोषणा की थी। इसके बाद 07 फरवरी को राज्य कैबिनेट की बैठक में वीरपुर हवाई अड्डा विस्तार के लिए सरकार 88.83 एकड़ जमीन अर्जित करने को स्वीकृति दी गई। वही इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 42 करोड़ 37 लाख 79 हजार रुपये जारी किए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.