MUZAFFARPUR

राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही महागठबंधन की बैठक खत्म, तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा दावा

आगामी 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर तेजस्वी यादव ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तेजस्वी ने आज गठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई थी हालांकि AIMIM ने इस बैठक से दूरी बना ली। बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है।

तेजस्वी ने कहा है कि बहुत ही साकारात्मक बैठक हुई है। आने वाला राज्यसभा का जो चुनाव है हमलोग पूरी तरह से निश्चिंत हैं और हम लोग चुनाव जीतने जा रहे हैं। गठबंधन के विधायकों को बुलाया गया है और सभी लोगों से बातचीत चल रही है। तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि क्या विधायकों का जुगाड़ हो गया है? तब इसपर तेजस्वी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि संख्या बल है तभी तो चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि राज्यसभा में बिहार की पांच सीटें खाली हो रही है। इसको लेकर एनडीए ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। संख्या बल नहीं होने के बावजूद आरजेडी ने भी एक सीट के लिए अपने उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है। आरजेडी को पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस और ओवैसी की पार्टी उनके उम्मीदवार को वोट करेगी हालांकि फिलहाल एआईएमआईएम को लेकर संशय की स्थिति है।

बता दें कि राज्यसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए तेजस्वी ने आज महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कांग्रेस के तीन विधायक पहुंचे थे। वहीं आईपी गुप्ता बैठक में शामिल हुए। उधर, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने यह कहकर बैठक से किनारा कर लिया कि उन्हें बैठक को लेकर कोई जानकारी नहीं है। अब देखना होगा कि तेजस्वी यादव संख्या बल पूरा कर पाते हैं या नहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.