MUZAFFARPUR

पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी आयोजित, दिखा गंगा -जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की सुंदर झलक

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के माझौलिया में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अफरीदी के सौजन्य से एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की सुंदर झलक देखने को मिली।

इफ्तार से पहले मौलाना ने सभी रोजेदारों के साथ देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ कराई, जिसके बाद सभी ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया। इस मौके पर आयोजक सैयद अफरीदी ने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, भाईचारे और एक-दूसरे के प्रति सम्मान का संदेश देता है और ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।

वहीं हाजी एमडी फिरोज ने कहा कि इफ्तार पार्टी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने का माध्यम है, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारा मजबूत होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों, समाजसेवियों और युवाओं की भागीदारी रही।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, बोचहां विधायक बीबी कुमारी पासवान, विधान पार्षद दिनेश कुमार सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद सह पूर्व विधायक अनिल सहनी, पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, इरफान अहमद दिलकश, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शौकत अली, हाजी एमडी फिरोज, मोहम्मद सेराज, डॉ. गौरव वर्मा, पाले खान, सबिर अहमद, ममता रानी, डिप्टी मेयर मोनालिसा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में शांति, सद्भाव व भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.