MUZAFFARPUR

‘ई जो लड़की है..’ बिहार विधान परिषद में CM नीतीश और राबड़ी देवी में तीखी नोकझोंक

पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. आज विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर जोरदार हंगामा किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के साथ सीएम की बहस हो गई. दोनों के बीच जारी नोकझोंक को देखते हुए सभापति ने सदन की कार्यवाही को दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

राबड़ी देवी-नीतीश कुमार में नोकझोंक

असल में मुख्यमंत्री जब सदन में बोल रहे थे, तभी विपक्षी सदस्य वेल में आ गए. दरभंगा और खगड़िया में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म पर विपक्ष नीतीश कुमार से जवाब मांग रहा था. इसी को लेकर राबड़ी देवी भी लगातार सवाल पूछ रही थीं, जिस पर सीएम भड़क गए.

राबड़ी देवी पर भड़के सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी और अन्य विपक्षी सदस्यों पर भड़कते हुए कहा, ‘ई लड़की है.. ई तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही है, तुमलोगों ने कुछ काम किया था.’इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उप सभापति से हंगामा करने वालों विपक्षी विधान पार्षदों पर कार्रवाई की मांग की.

क्या बोले सीएम?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब विपक्ष की सरकार थी, तब तो इन लोगों ने कुछ काम नहीं किया. वहीं अब जब हमारी सरकार लगातार काम कर रही है तो ये लोग अड़ंगा डाल रहे हैं.

‘बिहार के गृह मंत्री इस्तीफा दें’
वहीं सदन से बाहर निकलकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए. साथ ही गृहमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफा मांग. राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि जब से सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेवारी मिली है, तब से राज्य में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है. ऐसे में हमारी मांग है कि वह पद से इस्तीफा दें.
सुनील सिंह का बड़ा आरोप
इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लगाए सरकार और गृहमंत्री के खिलाफ लगातार नारे लगाते रहे. आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने ये भी आरोप लगया कि सदन के अंदर जब मुख्यमंत्री बोल रहे थे, तभी उनका माइक बंद कर दिया गया था. हमलोग जानना चाहते हैं कि किसके इशारे पर माइक बंद हुआ?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.