MUZAFFARPURPATNA

मुजफ्फरपुर से नौ कार्टन श’राब लोड कार ज’ब्त, वैशाली का धं’धेबाज धराया

मुजफ्फरपुर: उत्पाद विभाग की टीम ने फकुली चेकपोस्ट पर जांच के दौरान शराब के साथ अंतरजिला गिरोह के धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली नंबर की कार से शराब की खेप लेकर मुजफ्फरपुर आ रहा था। जांच में कार से नौ कार्टन शराब बरामद की गई है।

उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि चेकपोस्ट पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार और एएसआइ नीरज कुमार समेत अन्य जवान बाहर से आने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान लालगंज की ओर से दिल्ली नंबर की कार के आने पर अधिकारी को संदेह हुआ। उसे जांच के लिए रोका गया।

पहले तो कार चालक ने भागने की कोशिश की। टीम ने चारों तरफ से घेर का उसे रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उससे शराब बरामद हुई। पकड़ा गया धंधेबाज वैशाली जिले बेलसर का राजन कुमार है। कार और शराब को जब्त कर लिया गया है। धंधेबाज के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर छह नशेड़ियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक ठेला में छुपाकर रखी गई देसी शराब भी बरामद की गई है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.