MUZAFFARPUR

हल्का-हल्का लेने में कोई दिक्कत नहीं! जीतन राम मांझी की बहू की प्रचार गाड़ी से श’राब की खेप ब’रामद

गया : गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हम प्रत्याशी दीपा मांझी के प्रचार वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से कुल 17 कार्टून शराब जब्त कर वाहन को थाने ले आई। यह घटना रौना रेलवे गुमटी के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 8 बजे दीपा मांझी के प्रचार वाहन के रूप में चल रही एक पिकअप गाड़ी की एक बाइक सवार से हल्की टक्कर हो गई। इस मामूली दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और वाहन सवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई।

भीड़ के दौरान गाड़ी की जांच की गई, जिसमें प्लास्टिक से ढकी हुई अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं। बताया गया कि इस वाहन पर एनडीए समर्थित इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की हम प्रत्याशी दीपा मांझी के बैनर और पोस्टर लगे हुए थे और इसी वाहन में शराब की खेप ले जाई जा रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही गुरारू थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुष्टि की कि प्रचार वाहन से कुल 17 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने में रखा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.