MUZAFFARPUR

मोकामा गो’लीकांड पर चुनाव आयोग सख्त, बिहार के DGP और पटना DM से रिपोर्ट तलब

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा में जन सुराज पार्टी समर्थक और गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अब निर्वाचन आयोग ने संज्ञान ले लिया है। आयोग ने बिहार के पुलिस महानिदेशक और पटना के जिला निर्वाचन अधिकारी से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि मोकामा की इस घटना की पूरी जांच कर तत्काल रिपोर्ट सौंपी जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हुआ। आयोग ने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं, बल्कि चुनावी माहौल को भी प्रभावित करती हैं।

बता दें कि गुरुवार को मोकामा में जन सुराज पार्टी के प्रचार के दौरान गोलीबारी की घटना में दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उनके पैर में गोली लगी थी लेकिन पैर में गोली लगने से किसी की मौत नहीं हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। आयोग ने बिहार के पुलिस महानिदेशक और पटना के जिला निर्वाचन अधिकारी से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अब निर्वाचन आयोग की कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.