MUZAFFARPUR

चुनाव प्रचार के दौरान NDA कैंडिडेट के काफिले पर हमला, रोड़ेबाजी में MLA अनिल कुमार जख्मी

गया: बिहार के गया में एनडीए प्रत्याशी अनिल कुमार के काफिले पर हमला हुआ है. हमले में हम प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक अनिल कुमार के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं. अनिल कुमार को चोट आने की भी सूचना मिल रही है.

वहीं, घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. एसडीपीओ ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना टिकारी प्रखंड के दिघौरा गांव की है.

क्या बोले विधायक प्रतिनिधि?

हम प्रत्याशी के प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि हम पार्टी की मऊ में सभा थी. इसमें मुख्य तौर पर उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए थे. कार्यक्रम से लौटने के दौरान टिकारी प्रखंड के पंचानपुर थाना अंतर्गत बेलमा पंचायत के दिघौरा गांव में हमारे काफिले को रोककर हमला कर दिया गया. उन्होंने कहा कि रोड़ेबाजी के साथ-साथ गोलीबारी की भी घटना हुई है. काफिले में शामिल लोगों को बंधक बनाने की भी कोशिश हुई है. जिस वजह से समर्थकों और आसपास के लोगों में नाराजगी है. कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.

क्या बोले एसडीपीओ?

इस संबंध में टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है. छानबीन के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

कौन हैं अनिल सिंह?

गया जिले की टिकारी विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह कई बार विधायक रह चुके हैं. 65 वर्षीय अनिल कुमार फरवरी 2005 में लोजपा और अक्टूबर 2005 में जेडीयू के टिकट पर कोंच विधानसभा सीट से विधायक बने थे, जबकि 2010 में टिकारी से जेडीयू के सिंबल पर जीते थे. वहीं, 2015 और 2020 में हम के सिंबल पर इसी सीट से विधायक बने.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.