MUZAFFARPUR

कब्र पर मिट्टी डालने हेलीकॉप्टर से पहुंचे लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव , चुनावी क्षेत्र में जनाजे में लगाया कंधा

वैशाली : बिहार 2025 विधानसभा चुनाव प्रचार का समय अब एक हफ्ता रह गया है , सत्ता पक्ष हो या विपक्ष ताबड़तोड़ बिहार में चुनावी प्रचार कर रहे हैं लेकिन इसी बीच एक ऐसा नाम जो हमेशा बिहार के राजनीति में सुर्खियों में रहता है।

बात लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप क है एक बार फिर तेज प्रताप यादव सुर्खियां बिटोर रहे हैं, क्योंकि तेज प्रताप यादव जी महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं उस क्षेत्र में मोहम्मद हुसैन की निधन हो जाने के बाद , अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए , तेज प्रताप यादव हेलीकॉप्टर से पहुंच गए और हुसैन के जाने में कंधा लगाया और कब्र पर जाकर मिट्टी डाला है।

पार्टी और परिवार से अलग होने के बाद तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो होने के बावजूद भी अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र महुआ में लोगों से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे ,

आज बिहार के कई जगह पर तेज प्रताप यादव का जनसभा होना था ,जाना था मधेपुरा में जनसभा के सम्बोधन में लेकिन महुआ के डोगरा में, हेलीकॉप्टर लेकर उतर गया और मोहम्मद हुसैन के मैयत में शामिल हुए हैं।

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.