MUZAFFARPUR

में इलाज के दौरान फरार हुआ कै’दी, बाथरूम की खिड़की तोड़कर भागा

पटना : राजधानी पटना के PMCH अस्पताल से इलाज के दौरान एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कैदी दीपक उर्फ गौरव कुमार, जो खगौल थाना क्षेत्र से मोबाइल और चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, अस्पताल के बाथरूम की खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गया।

फरार आरोपी गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलकापुरी, 21 नंबर रोड का रहने वाला बताया जा रहा है। स्नैचिंग की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दीपक को पकड़कर जमकर पिटाई की थी और पुलिस के हवाले कर दिया था।

घायल स्थिति में उसे इलाज के लिए PMCH लाया गया था, जहाँ उसकी निगरानी में होमगार्ड सिपाही अजीत कुमार और साधु शरण दास तैनात थे।

इसी दौरान दीपक ने बाथरूम की खिड़की तोड़ी और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही होमगार्ड सिपाहियों ने खगौल थाना प्रभारी और पीरबहोर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत PMCH परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पीरबहोर थाने में मामला दर्ज किया गया।

फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब PMCH से कोई आरोपी फरार हुआ हो — इससे पहले भी कई बार कैदी इलाज के बहाने पुलिस की निगरानी से भाग चुके हैं। इस घटना ने एक बार फिर अस्पताल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.