MUZAFFARPUR

छठ उपरांत समाज की दिशा तय करने को लेकर हुई बैठक, राष्ट्रवाद व मतदान में भागीदारी पर दिया जोर

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के पुरानी बाजार स्थित भीमसेरिया भवन में आज छठ पर्व उपरांत समाज की भागीदारी और आगामी 6 नवंबर को होने वाले चुनाव को सफल बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारी रामकुमार, नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया तथा समाजसेवी एवं लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद साहू — इन तीनों ने संयुक्त रूप से किया।

 बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों की उपस्थिति रही। जहाँ वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए अधिक से अधिक मतदान करना प्रत्येक नागरिक का परम दायित्व है।

साथ ही, एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार के पक्ष में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए यह संदेश दिया गया कि समाज की एक-एक आवाज और एक-एक वोट राष्ट्र की प्रगति और भविष्य की दिशातय करता है।

वहीं संवाद व सुझावों के बाद सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि राष्ट्रवादी विचारधारा को सशक्त करते हुए समाज मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले, ताकि लोकतंत्र और अधिक मजबूत एवं सहभागी बन सके।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.