MUZAFFARPUR

पटना में बड़ा हा’दसा: गंगा नदी में डूबने से की मौ’त , इलाके में को’हराम

पटना : पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र के पछियारी मलाही में गंगा नदी में डूबने से दो युवक की मौत हो गई।दोनों युवक की पहचान अकबरपुर निवासी सिंटू और संजय कुमार के रूप में हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आज छठ पूजा को लेकर दोनों युवक पछियारी मलाही घाट पर गए थे और गंगा स्नान कर रहे थे।इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगे।

जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बचाने की कोशिश की गई। परंतु दो लोग डूब गए।इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकल गया और आनन फानन में उन्हें अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अनुमंडल अस्पताल में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही अकबरपुर सहित पूरे इब्राहिमपुर पंचायत में शोक की लहर फैल गई। वही एक चश्मदीद ने बताया कि पांच लोग डूब रहे थे जिसमें से तीन को बचा लिया गया परंतु दो लोग को नहीं बचा जा सका। छठ महापर्व में इस तरह की घटना के बाद पुरे पंचायत शोकाकुल है।

पूरे बिहार में छठ पर्व का समापन हो गया वही मोकामा के घेासबरी में एक दुखद घटना घटी है जहां छठ घाट पर अर्धय देने गया युवक तालाब में डूब गया जिसे स्थानीय स्तर पर निकल गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाेसवरी लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया युवक बेगी गांव का निवासी बताया जा रहा है जिसका नाम अजीत राय और उम्र 14 साल था घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल छा गया है।

 

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.