बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा ने 25 अक्टूबर 2025 को बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रतिमा कुशवाहा ने अपनी पुरानी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद में सिर्फ परिवार की पूछ है और कुछ बाहरी लोग पार्टी और परिवार दोनों को तोड़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही और मैं छठी मैया से आशीर्वाद मांगती हूं कि एनडीए गठबंधन की सरकार बने, ताकि बिहार में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़े।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मतदाताओं ने मोदी जी की गारंटी और नीतीश कुमार के विकास एवं कानून के राज पर भरोसा जताकर अपना मन बना लिया है।

प्रतिमा कुशवाहा ने राजद पर परिवारवाद और पैसे के बोलबाला का आरोप भी लगाया और कहा कि राजद ने केवल परिवार को आरक्षण दिया, जबकि एनडीए ने व्यापक आरक्षण सुनिश्चित किया है।




Leave a Reply