सहरसा: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है। जहां सोनबर्षा कचहरी के पास जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी मेंं अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

ट्रेन की बोगी में लगी आग पर किसी तरह से काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत की सूचना नहीं है। अबतक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं रेलवे के अधिकारी और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






Comment here