वैशाली : अपने विधानसभा क्षेत्र में तेजस्वी ने किया चुनावी कार्यालय का उदघाटन।भीड़ देख गदगद हुए तेजस्वी।कहा आपने मुझे सीएम बना दिया अब राघोपुर में प्रचार करने की जरूरत नहीं।

नामांकन के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव ने बिदुपुर के चकसिकन्दर में अपने प्रधान चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया।

उदघाटन के बाद भारी संख्या में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आप लोगों ने हमारी चिंता खत्म कर दिया है और मुझे सीएम बना दिया है।

तेजस्वी ने सीएम का फुल फॉर्म भी बताया और कहा कि सीएम का मतलब चिंता मुक्त। वहीं तेजस्वी ने कहा कि हम लालू के बेटा है मोदी से डरने वाले नहीं है। वहीं तेजस्वी ने भाजपा और नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

बता दे कि राघोपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बिदुपुर के चकसिकन्दर में प्रधान कार्यालय और बिदुपुर के ही चकौसन में सहायक कार्यालय का फीता काटकर उदघाटन किया जहां लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।

बताया गया कि मुजफ्फरपुर के पारू और उजियारपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करने के बाद तेजस्वी बिदुपुर पहुंचे थे।इस दौरान आस पास के विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन उम्मीदवार भी मौजूद रहे।



Comment here