मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर सामान्य से अधिक हो जाने के कारण कई परंपरागत घाटों पर छठ पूजा की तैयारी प्रभावित हुई है।

लेकिन नगर निगम मुजफ्फरपुर ने स्थिति को चुनौती नहीं, अवसर के रूप में लिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने मोहल्लों में कृत्रिम छठ घाट बनाने की नई पहल शुरू की है, ताकि हर क्षेत्र में स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से पूजा की जा सके।

नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने बताया कि जो भी *स्थानीय नागरिक या मोहल्ले के लोग अपने क्षेत्र में कृत्रिम घाट बनवाना चाहते हैं, वे नगर निगम की हेल्पलाइन 155304 पर संपर्क कर सकते हैं या सीधे निगम से जुड़ सकते हैं।


निगम की टीम स्थल का निरीक्षण कर वहाँ सुरक्षित और स्वच्छ घाट निर्माण में पूरी सहायता देगी। श्रद्धालुओं को सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा यह निर्णय लिया गया है।





Leave a Reply