MUZAFFARPUR

सीवान में प्रत्याशी के गाड़ी से अ’वैध हथियार बरामद ,पुलिस ने ह’थियार जब्त कर शुरू की जांच

सीवान: बिहार में चुनावी बयार के बीच जहां पार्टियों के बीच टिकट और प्रत्याशी को लेकर गहमागहमी का महौल है वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट पर है और जांच और छापेमारी का दौर जारी है, सारे जिलों के बार्डर पर पुलिस ने निगरानी सख्त रखी है. पुलिस प्रशासन की इस सख्त व्यवस्था में सीवान में पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी के वाहन से हथियार बरामद किया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.

वाहन चेकिंग के दौरान बरामद हुए हथियार

सीवान में वाहन चेकिंग के दौरान बरामद हुए हथियार के सम्बंध में बताया जा रहा है कि जिले के महाराजगंज अनुमंडल के पुरानी बाजार निवासी राज किशोर गुप्ता नामक व्यक्ति है जो महाराजगंज से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव को देखते हुए प्रशासन काफी अलर्ट मोड में है सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है. चाहे वह टू व्हीलर हो या फोर व्हीलर प्रशासन के द्वारा जांच की जा रही है.

निर्दलीय प्रत्याशी राजकिशोर गुप्ता की गाड़ी से बरामद 

इसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी राजकिशोर गुप्ता के चार पहिया वाहन स्कोर्पियो की पुलिस के द्वारा चेकिंग की गई जिसमें हथियार बरामद हुआ है. चेकिंग में एक पिस्टल एव एक रायफल मिलने की बात बताई जा रही है.

बिना परमिशन के ही लाए जा रहे थे हथियार 

बता दें कि यह हथियार बिना परमिशन के ही लाए जा रहे थे, वही हथियार को जप्त कर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है. आपको बता दें कि चुनाव आयोग का सख्त निर्देश है कि शांतिपूर्ण और स्वच्छ माहौल में चुनाव कराना है ऐसे में इस तरह के प्रत्याशी से हथियार मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है.

हथियार के कागजात नही दिखाने पर हथियार जप्त

यह जांच सीवान के मलमलिया मेन रोड पर हो रही थी जहाँ बताया जा रहा है कि यह प्रत्याशी हथियार लेकर क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे और पुलिस के द्वारा हथियार के कागजात मांगने पर नही दिखाने पर हथियार जप्त हुए हैं .

हथियार का लाइसेंस सही पाया गया -एसडीएम

सीवान के महराजगंज में एक प्रत्याशी कि गाड़ी से हथियार मिलने के मामले में एसडीएम अमन ने बताया कि चेकिंग के दौरान हथियार बरामद हुआ था,जांच के क्रम में हथियार का लाइसेंस सही पाया गया है. जिसको बिना परमिशन साथ लेकर प्रत्याशी घूम रहे थे.

पुलिस का प्रदेश में लगातार चेकिंग अभियान जारी

इसके पहले भी चुनाव के मद्देनजर पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है जिसमें कई जगहों से अवैध रुपए और हथियार बरामद किए गए है हाल ही में मधुबनी में मनी एक्सचेंजर के घर से 29.97 लाख भारतीय और 64 लाख नेपाली रुपये बरामद हुए थे वहीं भोजपुर में वाहन चेकिंग में कार से 50 लाख रुपये जब्त किए गए थे.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.