MUZAFFARPUR

कॉमेडी किंग असरानी का निधन, बॉलीवुड ने खोया सदाबहार कलाकार

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडी के सम्राट गोवर्धन असरानी का सोमवार को 84 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया.

वे पिछले पांच दिनों से मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती थे. असरानी ने सोमवार शाम करीब चार बजे अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया गया.

निधन से कुछ घंटे पहले ही असरानी ने सोशल मीडिया पर दिवाली की शुभकामनाएं साझा की थीं, जिसने उनके प्रशंसकों को और भावुक कर दिया है.

असरानी के परिवार में उनकी पत्नी मंजू असरानी, एक बहन और भतीजा शामिल हैं. इस दंपती की कोई संतान नहीं थी. उनके भतीजे अशोक असरानी ने ही उनके निधन की पुष्टि की.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.