MUZAFFARPUR

पटना पहुंचे अमित शाह, बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने सभी 101 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आज स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दिया गया है। अब लोग चुनाव प्रचार में लगे हैं।

इसी बीच बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां गुरुवार की देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई बड़े नेता इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद थे। अमित शाह के बुके देकर सभी ने स्वागत किया।

बता दें कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ देर बाद भाजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे और बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। वही कल 17 अक्टूबर दिन शुक्रवार को 3 बजे पटना के ज्ञान भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान अमित शाह चुनावी लोगों को संबोधित करेंगे।

कल रात में फिर अमित शाह चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बिहार के कई बड़े नेताओं के साथ समीक्षा करेंगे।

18 अक्टूबर को अमित शाह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे विधानसभा चुनाव की तैयारी को परखेंगे और कार्यकर्ताओं और नेताओं को जरूरी टिप्स देंगे। 18 तारीख को अमित शाह पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.