MUZAFFARPUR

राजद का टिकट मिलने के बाद भी खेसारी लाल यादव की पत्नी के नामांकन पर संकट, हो गई बड़ी गड़बड़ी

बिहार : भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार कहे जानेवाले खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को लालू प्रसाद ने छपरा विधानसभा से टिकट दिया। लेकिन अब उनके नॉमिनेशन को लेकर नई परेशानी खड़ी हो गई है।

खेसारी के मनाने पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुई चंदा देवी के नामांकन में आ रही परेशानी की वजह निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि चंदा देवी का नाम ही नहीं है। बताया जा रहा है कि नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के दौरान यह मामला सामने आया है, कि चंदा देवी का नाम मतदाता सूची में नहीं है।

इसकारण चंदा देवी की उम्मीदवारी खतरे में पड़ सकती है। स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि चंदा देवी का मुंबई में मतदाता सूची में नाम है। क्योंकि वहां उनके नाम से फ्लैट और कई संपत्ति है।

गौरतलब है कि चंदा देवी मूल रूप से एकमा विधानसभा के धानाडीह गांव की निवासी हैं। यहां की मतदाता सूची में उनका नाम नहीं मिल रहा है। हालांकि, धानाडीह गांव के बीएलओ का कहना है कि चंदा देवी के नाम की जांच की जा रही है। हमलोग उनके नाम का सत्यापन कर रहे हैं। जल्द ही पूरी बात सामने आ जाएगी।

खेसारी के विरोधियों को मिला मौका

वहीं खेसारी के विरोधियों का कहना है कि राजद ने नामांकन सूची की जांच किए बिना ही चंदा देवी को टिकट दे दिया गया है। खेसारी लाल यादव का नाम मतदाता सूची में है। क्योंकि उन्होंने अपनी भाभी को पंचायत चुनाव में उतारा था। और, खुद इलेक्शन एजेंट बने थे। उन्होंने मतदाता भी किया था। लेकिन, उनकी पत्नी का नाम महाराष्ट्र राज्य की मतदाता सूची में होने की बात सामने आ रही है।

लालू यादव ने दिया था टिकट

बता दें किभोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और लोकप्रिय गायक खेसारी लाल यादव की राजनीति में एंट्री लगभग तय मानी जा रही थी। बताया जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने खुद उनकी पत्नी चंदा देवी को सिंबल दिया था।

भाजपा ने छोटी कुमारी को दिया टिकट

चंदा देवी तेज प्रताप यादव की पत्नी एश्वर्या राय की चचेरी बहन भी हैं।पिछले विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से भाजपा के उम्मीदवार ने डॉ. सीएन गुप्ता ने राजद उम्मीदवार रणधीर सिंह को प्रत्याशी बनाया था। इस बार राजद के सामने भाजपा ने छोटी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.