MUZAFFARPUR

JDU ने जारी की दूसरी लिस्ट, 44 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जेडीयू ने आज अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इस सूची में विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली नेताओं और युवा चेहरों को शामिल किया गया है, जो पार्टी की रणनीति को मजबूत करने का संकेत देता है.

जेडीयू ने तेज की तैयारियां

पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सूची बिहार की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है. एनडीए के तहत जेडीयू को 101 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है, और इस सूची के साथ पार्टी ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है. जबकि चुनाव की तारीखें 6 और 11 नवंबर तय हैं, और 14 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे.

उम्मीदवारों के नाम

वाल्मीकिनगर से धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह, सिकटा से समृद्ध वर्मा, नरकटिया से विशाल साह, केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता, सुरसंड से नागेन्द्र राऊत, रुन्नीसैदपुर से पंकज मिश्रा, हरलाखी से सुधांशु शेखर को टिकट दिया गया है.

सुपौल से विजेन्द्र प्रसाद यादव बने उम्मीदवार

वहीं बाबूबरही से मीना कामत, फुलपरास से शीला मंडल, लौकहा से सतीश साह, निर्मली से अनिरूद्ध प्रसाद यादव, पिपरा से राम विलास कामत, सुपौल से विजेन्द्र प्रसाद यादव, त्रिवेणीगंज (अ.जा.) से सोनम रानी सरदार, रानीगंज (अ.जा.) से अचमित ऋषिदेव, अररिया से शगुफ्ता अजीम, जोकीहाट से जनाब मंजर आलम, ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल, अमौर से सबा जफर का नाम है.

लिस्ट में बुलो मंडल का नाम

रूपौली से कलाधर मंडल, धमदाहा से लेशी सिंह, कदवा से दुलालचंद्र गोश्वामी, मनिहारी (अ.ज.जा.) से शंभु सुमन, बरारी से विजय सिंह निषाद, गोपालपुर से बुलो मंडल, सुल्तानगंज से डॉ. ललीत नारायण मंडल, कहलगांव से शुभानंद मुकेश, अमरपुर से जयंत राज, धोरैया (अ.जा.) से मनीष कुमार, बेलहर से मनोज यादव, चैनपुर से जमा खान, करगहर से बशिष्ठ सिंह हैं.

यहां से उतरेंगे चेतन आनंद

काराकाट से महाबली सिंह, नोखा से नागेन्द्र चन्द्रवंशी, कुर्था से पप्पु कुमार वर्मा, जहानाबाद से चंद्रेश्वर चन्द्रवंशी, घोसी से ऋतुराज कुमार, नबीनगर से चेतन आनंद, रफीगंज से प्रमोद कुमार सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी, नवादा से विभा देवी, झाझा से दामोदर रावत, चकाई से सुमित कुमार सिंह शामिल हैं.

4 मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट

जेडीयू ने अपनी दूसरी लिस्ट में चार मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह दी है. जोकीहाट से मंजर आलम, चैनपुर से जमा खान, अमौर से सबा जफर और अररिया से शगुफ्ता अजीम को टिकट दिया गया है. जेडीयू की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया था, जबकि दूसरी लिस्ट में चार चेहरों को मैदान में उतारा गया है.

पहली लिस्ट में इनका नाम है शामिल

जेडीयू की पहली लिस्ट में सिंहेश्वर से रमेश ऋषिदेव, मधेपुरा से कविता साहा, सोनबरसा से रत्नेश सदा, महिषी से गुंजेश्वर साह, कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार, बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल, बहादुरपुर से मदन सहनी, गायघाट से कोमल सिंह, मीनापुर से अजय कुशवाहा, सकरा से आदित्य कुमार, कांटी से अजीत कुमार, कुचायकोट से अमरेंद्र कुमार पांडेय, भोरे से सुनील कुमार, हथुआ से रामसेवक सिंह, बरौली से मंजीत सिंह, जीरादेई से भीष्म कुशवाहा और रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.