MUZAFFARPUR

बिहार में चुनाव सुरक्षा को लेकर SSB की बड़ी तैयारी! बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी

बिहार: बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर सीमा सुरक्षा बलों की तैनाती बिहार के बॉर्डर सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में विधि व्यवस्था संधारण और शांतिपूर्ण रूप से चुनाव संपन्न कराने को लेकर की गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सीमा सुरक्षा बल के आई जी निसहित उज्जव ने कहा कि चुनाव को लेकर पटना जिले में प्रथम चरण में मतदान 6 नवंबर को होना है।

11 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर बिहार में ssb की 230 कंपनियां को लगाया गया है, जिसमें 145 कंपनियां की तरफ से कमान संभाल लिया गया है।

इसके अलाव नेपाल में जो हाल में स्थितियां उत्पन्न हुई जैसे दंगा और जेल ब्रेक उसको देखते हुए ऐसे 47 कैदियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें 10 थर्ड कंट्री नेशनल नागरिक 26 नेपाल के और 11भारत के नागरिक शामिल है।

इसके अलाव ssb के पटना फ्रंटियर्स ने 8 हजार 9 58 किलो ग्राम नारकोटिक्स को सीज ,216 तस्करों की गिरफ्तारी,1 लाख 46 हजार 6 सौ रुपए के साथ 5 नकली इंडिया करेंसी को जब्त किया है।

आचार संहिता के बाद कार्रवाई

विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद जारी आचार संहिता के बाद अब तक कुल 127 करोड़ अवैध रुपयों की अब तक बरामदगी और कुल 27 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

वहीं 271 बच्चे जिन्हें मानव तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था उसको मुक्त कराया गया है । ऐसे में ये करवाई लगातार एसएसबी की जारी रहेगी ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.