MUZAFFARPUR

सीएम नीतीश के बेटे निशांत की जनता से अपील, “NDA को जिताएं, नीतीश सरकार बनाएं “

बिहार: बिहार में चुनाव को लेकर हलचल है। 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है। मतदान से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बिहार की जनता से एनडीए को जितवाने की अपील की है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे एनडीए ते जिताएं, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएं।

उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि सरकार ने काफी अच्छा काम किया है। अभी हाल में कई बेहतर कार्य हुए हैं। एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने की बात की गई है। इसी तरह महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिला और अब वह बिहार की महिलाओं के लिए कर दिया गया है। इस तरह के कई काम हुए हैं।

बिहार में चुनाव की तारीखों के ऐलान से कुछ समय पहले तक निशांत कुमार काफी चर्चा में भी थे। रह-रह कर कई बार ऐसी अटकलें लगाई गईं कि निशांत कुमार राजनीति में एंट्री ले सकते हैं। निशांत कुमार के समर्थन में पटना में पोस्टरबाजी भी की गई। यहां तक कि एक पोस्टर में तो निशांत को बिहार का भविष्य भी बताया गया और उन्हें जदयू में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही गई।

कुछ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी को फायदा होगा। हालांकि, राजनीति में आने की खबरों पर कभी भी खुद निशांत या उनके पिता नीतीश कुमार ने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा।

हालांकि, निशांत कुमार समय-समय पर बिहार सरकार के कार्यों की सराहना करते रहे हैं और यह भरोसा भी जता चुके हैं कि इस चुनाव में एक बार फिर नीतीश सरकार की वापसी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.