MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर ज़िला शतरंज संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर: मुज़फ्फरपुर ज़िला शतरंज संघ के तत्वावधान में डॉल्फिन पब्लिक स्कूल में आयोजित ज़िला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, बैरिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के छात्र अर्श श्रीवास्तव (कक्षा 7 ‘C’), मयंक सिंह (कक्षा 9 ‘C’) एवं अभिराज (कक्षा 10 ‘C’) ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। इन विद्यार्थियों ने अपनी एकाग्रता, रणनीतिक सोच और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में सराहनीय उपलब्धि प्राप्त की।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या अलका झा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, एकाग्रता और तर्कशीलता को विकसित करती हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

इस अवसर पर गेम्स टीचर सुरज सर, अभिषेक सर एवं मनीषा भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

अंत में विद्यालय परिवार ने भी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.