MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम किया रौशन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के गौशाला रोड रमना स्थित सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिनांक 06 से 12 अक्टूबर तक आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल एवं शतरंज प्रतियोगिता (खेल सप्ताह) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

जहां विद्यार्थियों ने विभिन्न इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अनेक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

वहीं विद्यालय की छात्रा नाव्या गोयंका का चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 के लिए होना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या आशा किरण सिन्हा ने सभी विजेता छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता केवल पदक जीतने में नहीं, बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेने की भावना में निहित है।

आगे उन्होंने विद्यार्थियों से अगले सत्र में और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज दीपक चंद्र सिन्हा, मार्शल दत्त, राज शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

विजेताओं के नाम 

प्रतियोगिता में प्रियांशु कुमार झा (टेबल टेनिस अंडर-19 बालक वर्ग – गोल्ड), अनाहिता साहु (टेबल टेनिस अंडर-19 बालिका वर्ग – गोल्ड), निशा कुमारी (ताइक्वांडो अंडर-19 बालिका वर्ग – गोल्ड), अरिहंत जगदीश चौधरी (तैराकी अंडर-17 बालक वर्ग – 2 गोल्ड, 1 सिल्वर) और नाव्या गोयंका (शतरंज अंडर-17 बालिका वर्ग – गोल्ड) जैसे प्रतिभावान छात्रों ने चमक बिखेरी। ।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.