MUZAFFARPUR

बिहार में रात के तापमान में भारी गिरावट, जल्द महसूस होगी कड़ाके की ठंड, मौसम ने ली करवट

बिहार : बिहार में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात में हल्की सिरहन महसूस हो रही है। दिन और रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। धूप में अब नरमी देख रही है और मौसम ठंडा-ठंडा, कूल-कूल महसूस हो रहा। सुबह और शाम के वक्त सिहरन बढ़ गई है। फिलहाल तो चादर ठंड से आराम दे रहा है लेकिन जल्द ही रजाई भी निकालनी पड़ सकती है।

मानसून ने कहा अलविदा 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। गांवों में सुबह के समय में बहुत अधिक ठंड महसूस करना पड़ रहा है। IMD के मुताबिक, बिहार से मानसून की विदाई लगभग पूरी हो चुकी है।

रात के तापमान में भारी गिरावट 

मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश की कोई संभावना नहीं है। मानसून कमजोर पड़ने के साथ ही हवा की दिशा और उसकी प्रकृति में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखा जा रहा है। विभाग का अनुमान है कि 15 अक्टूबर के बाद राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान और नीचे जा सकता है। फिलहाल आसमान साफ रहेगा और शुष्क हवाओं के चलते रातें ठंडी जबकि दिन सुहावने बने रहेंगे।

नवंबर में सताएगी सर्दी 

राजधानी पटना सहित अधिकांश जिलों में इस समय दिन का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक की हल्की वृद्धि संभव है।

जबकि रात के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाओं की वजह से बिहार में तापमान में मामूली गिरावट देखी जा रही है। अक्टूबर के मध्य तक राज्य में सिहरन महसूस की जा रही है, जबकि नवंबर से सर्दी का असर और तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.