MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर की बेटी का हिमाचल डांस चैम्पियनशिप में जलवा, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि जिले की बेटी कृतिका ने शिमला में आयोजित हिमाचल डांस चैम्पियनशिप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।

जहां इस उपलब्धि पर कृतिका को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह , विधायक हरीश, महापौर सुरेंद्र चौहान , एसपी संजीव गांधी, डीसी अनुपम कश्यप, तथा LIVE Time TV के चीफ एडिटर पंकज सूद ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।

इस दौरान कार्यक्रम निर्णायक डांस दीवाने 3 फेम अंजलि ममगाईं व साहिल खान ने कृतिका की खूब तारीफ की।

वहीं बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर परिजनों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह अत्यधिक गर्व महसूस कर रहे हैं। बेटी ऐसे ही मेहनत करती रहे, आगे बढ़े और तरक्की के आसमान को छुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.