MUZAFFARPUR

बिहार के NDA कार्यकर्ताओं में मोदी भरेंगे जोश, ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ मिशन में करेंगे संवाद

बिहार : बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने के लिए बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी एक्टिव हैं। चुनाव की घोषणा से पहले ही मोदी बिहार का कई दौरा कर चुके हैं।

अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं ने बिहार चुनाव पर अपनी उर्जा खर्च की। नरेंद्र मोदी एक बार फिर राज्य के एनडीए कार्यकर्ताओं से संवाद करने वाले हैं। नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

मोदी आगामी 15 अक्टूबर को बिहार के एनडीए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने कहा है कि बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है।

15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। मेरा आग्रह है कि आप सभी ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान से जुड़ें और अपने सुझाव आज ही साझा करें। चुने गए कुछ कार्यकर्ताओं से उनके सुझावों पर मैं सीधे उनके साथ चर्चा भी की जाएगी।

बिहार में इस बार का विधानसभा चुनाव काफी टफ होने वाला है। एनडीए और महागठबंधन के साथ साथ प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मजबूत राजनैतिक शक्ति के रूप में उभर रही है।

2020 में बहुत कम अंतर से तेजस्वी यादव सरकार बनाने से चूक गए थे। महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसे देखते हुए बीजेपी विशेष रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी के बड़े बड़े चेहरे बिहार को फोकस कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने इससे पहले युवा संवाद में बिहार के युवाओं को विशेष तबज्जो दी थी। पिछले माह तक लगभग हर महीने मोदी बिहार आते रहे। कई योजनाओं की लॉचिंग बिहार से की गई। अमित शाह ने भी बेतिया, समस्तीपुर और सीमांचल में चयनित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया था।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.