MUZAFFARPUR

चिराग ने NDA को दिया बड़ा टेंशन! सीट बंटवारे पर नहीं बन रही बात, पटना में LJPR की आपात बैठक

बिहार: गठबंधन में टूट की आशंका को देखते हुए बीजेपी ने केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी है. एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय करने से पहले गठबंधन के दलों ने अपनी-अपनी मांगें रख दी हैं.

ऐसे में बीजेपी की मुश्किल बढ़ गई है. दिल्ली में नित्यानंद राय चिराग पासवान के घर पहुंचे, लेकिन चिराग अपने मंत्रालय चले गए. ऐसे में चिराग पासवान की नाराजगी की अटकलों को अब और बल मिलने लगा है.

चिराग के घर पहुंचे नित्यानंद राय

सूत्रों की माने तो भाजपा की ओर से चिराग पासवान को 22 सीटों का ऑफर मिला है, लेकिन चिराग कुछ खास सीटों को लेकर अड़े हुए हैं. ऐसे में उन्हें मनाने की जिम्मेदारी केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय को दी गई है.

नित्यानंद राय गुरुवार को दिल्ली में चिराग पासवान से मुलाकात करने उनके घर पहुंच गए. लेकिन चिराग पासवान मंत्रालय के लिए निकल चुके थे. नित्यानंद ने चिराग की मां से लगभग 10-15 मिनट बातचीत की.

नाराजगी पर क्या बोले नित्यानंद राय

वहीं चिराग पासवान की मां से मिलने के बाद नित्यानंद राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चिराग पासवान से मिलने आए थे. उनकी मां से मुलाकात हुई है. कहीं कोई नाराजगी नहीं है.

LJPR की आपात बैठक

इस बीच अरुण भारती ने पटना में पार्टी की आपात बैठक बुलाई है. यह बैठक प्रदेश कार्यालय में चल रही है. इस बैठक में सीट शेयरिंग पर मंथन किया जा रहा है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडेय और सांसद शांभवी चौधरी सहित कई नेता मौजूद हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.