MUZAFFARPUR

जनसुराज के उम्मीदवारों की लिस्ट: शिक्षा जगत के इस बड़े चेहरे को पटना से मैदान में उतरेंगे PK

बिहार : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी होने वाली है. लिस्ट जारी होने से पहले ही कई उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं. प्रशांत किशोर पटना की कुम्हरार सीट से शिक्षा जगत के बड़े दिग्गज को मैदान में उतारने जा रहे हैं।

के सी सिन्हा होंगे प्रत्याशी 

जन सुराज की लिस्ट में शिक्षा जगत के बड़े दिग्गज के सी सिन्हा का नाम शामिल है. पटना शहर की कुम्हरार सीट से के सी सिन्हा जन सुराज के उम्मीदवार होंगे. फर्स्ट बिहार से बात करते हुए जन सुराज के एक बड़े नेता ने इसकी पुष्टि की है.

कौन हैं के सी सिन्हा 

पटना यूनिवर्सिटी और साइंस कॉलेज के प्राध्यापक रहे के सी सिन्हा के.सी. सिन्हा एक प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ और शिक्षक हैं. वे कक्षा 9 से 12 तक के लिए गणित की किताबों की एक पूरी श्रृंखला लिखने के लिए जाने जाते हैं.

इसके अलावा के सी सिन्हा ने जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी कई किताबें लिखी हैं। उन्होंने जीवविज्ञान, भौतिकी और इंजीनियरिंग जैसे उच्च शिक्षा के विषयों पर भी कई पुस्तकें लिखी हैं।

के.सी. सिन्हा का एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जहाँ वे गणित से जुड़ी शैक्षणिक वीडियो साझा करते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.