MUZAFFARPUR

भाजपा कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक जारी, चिराग की नाराजगी पर गिरिराज ने दिया यह जवाब

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर दोनों गठबंधनों के पार्टियों के बीच खींचतान जारी है। इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पिछले तीन दिनों से उनके ही आवास पर बैठक चल रही है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में हो रही इस बैठक में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडेय समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा हो रही है।

इधर, बैठक में शामिल होने से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि इस चुनाव में NDA पूरी तरह से तैयार है। घटक दलों के सभी नेता और कार्यकर्ता दिन रात जनता की सेवा में लगे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि सीट शेयरिंग पर बात अंतिम चरण में है। अगले 24 से 48 घंटे में सारी बात हो जाएगी। वहीं बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा एनडीए इस चुनाव में इतिहास रचेगा। इस बार 2010 का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

2010 में एनडीए को 206 सीटों पर जीत मिली थी

एनडीए बार-बार 2010 के रिकॉर्ड टूटने की बात कह रही है। 2010 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर रहा था। भाजपा 102 सीटों पर चुनाव लड़कर 91 सीटें जीती थीं।

उस समय सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने 141 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और 115 सीटों पर जीत हासिल की। इस तरह एनडीए को 206 सीटों पर जीत मिली थी। इसलिए एनडीए के नेता इस बार 2010 के चुनाव परिणाम का रिकॉर्ड तोड़ने की बात कह रहे हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.