बिहार: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह 14 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मोकामा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन करेंगे. अनंत सिंह के प्रतिनिधि की ओर से बुधवार को इसकी घोषणा की गई.

उनके सोशल मीडिया से किये पोस्ट में कहा गया है कि ’14 अक्टूबर को छोटे सरकार नामांकन करेंगे। इस गौरवशाली बेला में सभी जनता मालिक और समर्थकों से आशीर्वाद और प्यार की कामना है।’

10 अक्टूबर से नामांकन
दरअसल, बिहार में दो चरणों में चुनाव होना है. पहली वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी, यानी 14 नवंबर को ये तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी.

पहले चरण में कुल सीट 121 सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए नोटिफिकेशन की तारीख 10 अक्टूबर 2025 है. नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2025 है जबकि नामांकन पत्रों जांच की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2025 है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2025 है.

पहले चरण में यहां मतदान
बिहार की राजधानी पटना के अलावा सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान, गोपालगंज में पहले फेज में वोटिंग होगी जबकि बाकी जिलों में वोटिंग दूसरे फेज में होगी.




Comment here