MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर:भोजपुरी स्टार निरहुआ और अम्रपाली दुबे के खिलाफ परिवाद दायर, 18 अक्टूबर को होगी सुनवाई

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में भोजपुरी अभिनेता निरहुआ और अभिनेत्री अम्रपाली दुबे के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है. इसके अलावे 5 अन्य लोगों पर भी परिवाद दायर किया गया है, जिसकी सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी.

4 अक्टूबर का मामला

दरअसल, मुजफ्फरपुर शहर के कलमबाग चौक पर 4 अक्टूबर को एक मॉल के उद्घाटन समारोह के दौरान भोजपुरी अभिनेता और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का कार्यक्रम था. एक्टर-एक्ट्रेस को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे शहर में जाम की समस्या हो गयी. इस कारण सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे.

एंबुलेंस जाम में फंसी रही

इस दौरान एक एंबुलेंस जाम में फंस गई, जिससे मरीज को परेशानी हुई. इस घटना को गंभीर मानते हुए अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में निरहुआ, आम्रपाली दुबे, मुजफ्फरपुर के एसडीएम (पूर्वी) तुषार कुमार, मॉल के मालिक विवेक अग्रवाल और विकास अग्रवाल के खिलाफ अपराधिक परिवाद दायर किया है.

IPC के तहत परिवाद दायर

अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि यह परिवाद उन्होंने भारतीय न्याय संहिता की धारा 223, 89/7, 6, 191/1, 190, 61/1280 और 272 के तहत सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया है. हमने माननीय न्यायालय में यह बताया है कि 4 अक्टूबर को शॉपिंग मॉल के उद्घाटन के क्रम में इन दोनों अभिनेता अभिनेत्री को मुख्य उद्घाटन करता के रूप में लाया गया था.

प्रशासन की लापरवाही

अधिवक्ता ने कहा कि तमिलनाडु में भी इसी तरह अभिनेता के देखने के चक्कर में कई दर्जन लोग घायल हुए. कई की मौत भी हो गई. इसके बाद भी इस तरह के कार्यक्रम को लेकर अनुमति देना घोर आपत्ति का मामला है. एसडीए इस तरह के अनुमति कैसे दे सकते हैं.

तमिलनाडु का मामला

27 सितंबर को तमिलनाडु में साउथ सुपरस्टार विजय की राजनीतिक रैली में भगदड़ हुई थी. इस घटना में करीब 41 लोगों की मौत हो गयी थी. 100 से अधिक लोग घायल हुए थे. विजय की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (TVK) की रैली में यह घटना हुई थी.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.