पटना: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दिनों ज्योति सिंह अभिनेता के घर लखनऊ पहुंची थीं, जहां हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ था. इस पूरे विवाद में अब पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी बात रखी है.

ज्योति सिंह के आरोपों पर क्या बोले पवन सिंह?
पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है. क्या मैं आप सब की जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनकी बदौलत मैं यहां तक पहुंचा.”

‘मुझे चुनाव लड़वाइए कैसे भी’
पवन सिंह ने आगे ज्योति सिंह से सवाल पूछते हुए लिखा- “ज्योति सिंह जी क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरी सोसाइटी में आईं तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर पे बुलाया. करीब 1:30 घंटे हम लोगों की वार्तालाप हुई?. आपके द्वारा बस एक ही रट कि मुझे चुनाव लड़वाइए कैसे भी?.”

चुनाव लड़वाना, मेरे वश का नहीं’
भोजपुरी एक्टर ने आगे लिखा- ”चुनाव लड़वाना, मेरे वश का नहीं. समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाई, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी, ताकि जो भी हो उनकी उपस्थिति में हो. कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो.”

पवन सिंह की सफाई पर क्या बोली ज्योति सिंह?
सोशल मीडिया पर पवन सिंह ने अपनी बात रखी तो ज्योति सिंह ने भी अभिनेता को जवाब दिया है. उन्होंने लिखा, आदरणीय पति देव श्री पवन सिंह जी क्या सच है और क्या झूठ यह हमारी देवतुल्य जनता को भी जानने का अधिकार है. हम सही हों या आप सही हों, कल हम मिलकर मीडिया के सामने बैठते हैं. आप भी बैठिए और मैं भी बैठूंगी, क्योंकि यह अब चारदीवारी के अंदर की बात नहीं रह गई है.”

‘पत्नी स्वीकार करिए, नहीं लड़ूंगी चुनाव’
ज्योति सिंह ने आगे लिखा, ”मैं जानती हूं कि मैं अपनी बात साबित कर सकती हूं. यदि आप भी ऐसा कर सकते हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने आइए और खुलकर बात कीजिए. जहां तक चुनाव का सवाल है, यदि आप मुझे जीवनभर के लिए पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी, क्योंकि हम सत्ता के लिए अपनों का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखते हैं.”
‘डेढ़ घंटे बैठने की बात झूठ’
ज्योति सिंह ने पवन सिंह से उस बात को नकारा, जिसमें उन्होंने कहा था कि, डेढ़ घंटे बिठाकर बातचीत हुई. ज्योति सिंह ने लिखा, ”आपने डेढ़ घंटे बैठने की बात कही है, तो आपके फ्लैट में मेरे आने और वहां से जाने का सारा सीसीटीवी में मौजूद है. मैं आशा करती हूं कि यदि आप सच हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने मेरे साथ बैठेंगे.”
क्या है पवन सिंह और ज्योति के बीच विवाद?
दरअसल, पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है. 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान ज्योति सिंह, पवन सिंह के साथ नजर आई थीं. उन्होंने पवन सिंह के लिए कैंपेन किया था. लेकिन पवन सिंह काराकाट से चुनाव हार गए थे. इसके बाद फिर दोनों के बीच सोशल मीडिया पोस्ट से ऐसा लगा जैसे घर का झगड़ा बाहर आ गया है.



Leave a Reply