MUZAFFARPUR

आधे घंटे की बारिश के आगे पटना की सड़कों ने घुटने टेके, रोड धंसने से दों गाड़ियां में गड्ढे में फंसी

पटना : राजधानी पटना के मीठापुर सब्जी मंडी के पास भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। लगातार हो रही बरसात के चलते सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धँस गया, जिसके कारण दो गाड़ियाँ गड्ढे में फँस गईं।

सड़क धँसने की तेज आवाज और जोरदार कंपन से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और तुरंत अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

प्रशासन मौके पर, यातायात रुका

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, प्रशासन ने फौरन इलाके को घेर दिया है और यातायात रोक दिया गया है।

फिलहाल, फँसी हुई गाड़ियों को निकालने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राहत कार्य जारी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.