MUZAFFARPUR

बिहार के इन 24 जिलों वाले हो जाएं सावधान ! आज बारिश और व्रजपात मचाएगा कहर

बिहार: बिहार में मौसम अब बदलने वाला है। फिलहाल भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। वहीं मौसम विभाग ने 2 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बुधवार यानी आज 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, बाकी जिलों में सामान्य मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

2 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक राज्य के पूर्वी और उत्तरी जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश भी हो सकती है।

इस दौरान 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं राजधानी पटना की बात करें तो पटना में कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। वहीं विभाग ने बताया कि तापमान में भी गिरावट के संभावनाएं हैं।

इस कारण लौट रहा मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर अंडमान सागर में 30 सितंबर को बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। इसके प्रभाव से 2 अक्टूबर तक यह सिस्टम मजबूत होकर दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों तक पहुंच सकता है। इसके असर से बिहार में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

 

आज के पूर्वानुमान

1 अक्टूबर को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में हल्की बारिश, जबकि सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश की चेतावनी है।

पटना, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा सहित अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं सितंबर के आखिरी दिन तेज धूप और 38°C तक पहुंचे तापमान से परेशान लोगों को अब राहत मिलने के आसार हैं। आने वाले दिनों में मानसून दोबारा सक्रिय होकर पूरे राज्य को प्रभावित करेगा।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.