MUZAFFARPUR

नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव हटाए गए,अजित कुमार बने नए थाना प्रभारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिलादेश जारी कर पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार को नगर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं,निवर्तमान नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव को समस्तीपुर पुलिस कार्यालय भेज दिया गया है।एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने इस तबादले की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, मिथिला क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की 22 अगस्त की बैठक में सम्यक विचार-विमर्श के बाद जिले के पुलिस बल के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों का स्थानांतरण किया गया था।इसी प्रक्रिया में अजीत कुमार को दरभंगा से समस्तीपुर स्थानांतरित किया गया। अजीत कुमार का स्थानांतरण मिथिला क्षेत्र के तहत दरभंगा में पांच वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद समस्तीपुर में किया गया है।

तबादले से पहले वह समस्तीपुर पुलिस केंद्र में पदस्थापना की प्रतीक्षा में तैनात थे।गौरतलब है कि इन दिनों समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में काफी इजाफा हो गया था जिसकी वजह से नगर थानाध्यक्ष के तबादले की मांग की जा रही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.