MUZAFFARPUR

बिहार में गो’लियों की बौ’छार, CSP में घुसकर संचालक को अ’पराधियों ने भून डा’ला

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने सीएसपी संचालक को 3 सेकेंड में 5 गोलियां मारी. घटना जिले के चोरौत थाना क्षेत्र की है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

बाइक पर सवार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, चोरौत थाना क्षेत्र के नीमबाड़ी चौक के समीप बैंक ऑफ बरोदा के सीएसपी केंद्र पर वारदात को अंजाम दिया गया. बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने सीएसपी में घुसकर संचालक पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें एक बाइक से आए तीन अपराधी दिख रहे हैं.

इलाज के दौरान गई जान

गोली लगने से सीएसपी केंद्र पर बैठे संचालक श्रवण यादव घायल हो गए. इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. आनन-फानन में श्रवण यादव को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिवार वाले श्रवण को शहर के एक निजी क्लीनिक ले जाने लगे. इसी दौरान ही श्रवण यादव की मौत हो गई.

6 माह से चला रहा था CSP

मृतक श्रवण यादव बासुकी गांव का रहने वाला था. पिछले छह माह से बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी चला रहा था. परिजनों ने बताया कि श्रवण दुकान पर था. इसी बीच बाइक से अपराधी पहुंचे. एक अपराधी ने श्रवण से नगद 10 हजार रूपये होने की बात पूछी. उसके पैसा उपलब्ध होने की बात कहते ही श्रवण को गोलियों से भून डाला और फरार हो गए. परिजनों ने अपराधियों की संख्या दो बताई है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में तीन अपराधी दिख रहे हैं.

एक अपराधी बाइक, तो दो दुकान पर

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक अपराधी बाइक पर बैठा हुआ है, जबकि दो अपराधी (काला और उजला शर्ट) दुकान पर पहुंचता है. फुटेज 1.34 मिनट का है. 56 वें सेकेंड से 59 सेकेंड के बीच 5 गोलियां सीएसपी संचालक श्रवण को मारने के बाद पूर्व से बगल में खड़ी बाइक से तीनों अपराधी फरार हो गए.

SP के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त 

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने नीमबाड़ी चौक पर ही सड़क जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी. एसपी अमित रंजन के स्तर से कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब एक घंटा बाद ही जाम समाप्त हो गया.

9 महीने में 63 हत्याएं

सीतामढ़ी में अपराधी किस तरह बेखौफ हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस साल यानी अब तक 9 महीने में 63 हत्याएं हो चुकी है. मतलब हर महीने 7 हत्याएं, अर्थात हर चौथे दिन किसी न किसी कौ मौत के घाट उतार दिया जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.